श्रद्धांजलि देने निकाल रहे थे कैंडल मार्च लेकिन वहीं फिर हो गया हा-दसा, पति-पत्नी पहुंचे अस्पताल

 

करीब चार दिनों पहले दादी और पोती की सड़क हादसे में बुरी तरह से जान चली गयी। परिवार गम में डूबा था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला जा रहा था। लेकिन उसी दौरान उसी स्टेट हाइवे पर एक और सड़क दुर्घटना हो गयी। जिससे पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना एमपी के उज्जैन जिले के नागदा से सामने आई है। जहाँ पर स्टेट हाईवे 17 से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। बीते दिनों में कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं।

 

इस मामले में बताया जा रहा है की पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया।

 

दरअसल स्टेट हाईवे 17 पर आये दिन सड़क हादसे सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। हादसों में जहां कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं काफी लोग घायल भी हुए हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

बीते चार दिन पहले ही इसी स्टेट हाईवे पर दादी और पोती की हादसे में जान चली गयी थी। जिसको लेकर नगर में कैंडल मार्च निकाला जा रहा था। लेकिन उसी समय इस हाईवे पर पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद लोगों ने मदद करते हुए उन्हें अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक ये हाईवे जानलेवा बन चुका है। कई परिवार इसका शिकार हो चुके हैं। इसके चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के पूर्व विधायक मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी लिख चुके है। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।


By - sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.