Sagar- हेलीकॉप्टर से फिर सागर आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 3 कार्यक्रमों में हो सकते शामिल
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव एक बार फिर सागर के दौरे पर आने वाले हैं. एक फरवरी को मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव सागर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है. सीएम सागर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह और रूद्राक्ष धाम सागर में श्रीराम कथा एवं श्री हनुमान प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा बड़तूमा में बन रहे संत रविदास के कार्यो का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंच सकते है, इसको लेकर भी मंदिर स्थल पर तैयारियां चल रही है
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव सागर में दो कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. पहला कार्यक्रम पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा रूद्राक्ष धाम में आयोजित होने जा रही श्री रामकथा और हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम बमोरा ग्राम में स्थित रूद्राक्ष धाम में आयोजित होने जा रहा है. यहां 1 फरवरी से लेकर 6 फरवरी तक रामकथा का आयोजन होगा. इसी कार्यक्रम में एक फरवरी को हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी.
दूसरा कार्यक्रम सागर में सेन शक्ति महा संगठन द्वारा आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के अवसर पर होने जा रहा है. जिसमें नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के विशेष अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 फरवरी 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम होगा