सागर- दिव्यांग के साथ आखिर यह कैसे हुआ ? कोई नहीं जानता, रोते-रोते पहुंचे परिजन

 

सागर जिले के बीना-कटनी रेलवे ट्रैक ईशुरवारा स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग की जान चले जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बताया जा रहा है की नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना-कटनी रेलवे ट्रैक पर दोपहर के समय एक दिव्यांग युवक की ट्रेन से कटकर जाएं चली गई। घटना ईशुरवारा रेलवे स्टेशन के बेलई घाट के पास की बताई जा रही है। बताया गया की दिव्यांग भोपाल-बिलासपुर ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे वह बच नहीं सका।


स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद नरयावली थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान माधव पटेल उम्र 39 साल निवासी ईशुरवारा के रूप में की गयी। पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। मामले में पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मृतक माधव एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग था साथ ही चलने-फिरने में भी असमर्थ था। फिलहाल नरयावली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


By - sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.