Sagar -गणतंत्र दिवस समारोह में ज्वॉय कैंपियन स्कूल में फहराया परचम
सागर में गणतंत्र दिवस के मौके पर ज्वॉय कैपियन स्कूल ने पहली बार डीएनसी ग्राउंड में होने वाली प्रतियोगिता के प्रतिभागी बने और अपनी विजय का परचम लहरा दिया उन्होंने यह साबित कर दिया की जीत के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत और लगन ही मायने रखती है इसके सिवा और कुछ भी नहीं। इस स्कूल ने अपनी दोनों शाखाओं के लगभग 400 प्रतिभागियों को शामिल किया था और दोनों ही शाखाओं ने अपने छात्रों की प्रतिभा का लोहा बनवा लिया ।करीला वाली शाखा के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर देखने वालों के हृदय द्रवित हो गए यहां उपस्थित लोगों ने जब यह कार्यक्रम देखा तो उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हम सब रणभूमि में उपस्थित हो इनके द्वारा प्रस्तुत झांकी बहुत ही आकर्षक थी जिसमें भारतीय सेनाओं का जोश अपनी मातृभूमि के लिए दिखाया गया ।प्रमुख आकर्षण का केंद्र शहीदों का सम्मान और भारत का नक्शा था सदर वाली शाखा ने अपने कार्यक्रम के द्वारा यह दिखाया कि हमारे लिए हमारी संस्कृति और मातृभूमि का सम्मान सर्वोपरि है। प्रथम पुरस्कार पाने का श्रेय इस स्कूल के प्राचार्य पंकज मुखारिया जी को जाता है जिनके प्रयासों का ही यह सुखद का परिणाम है।इनकी इस गौरव शाली जीत में हम सब इन्हें बधाई देते हैं।