कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर महिला की अस्मत लूटी,पुलिस ने भेजा जेल

 

कांग्रेस नेता ने शादी का झांसा देकर महिला की अस्मत लूटी,पुलिस ने भेजा जेल

 

 

 

महिला को शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने वाले आरोपी युवा कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मामला जबलपुर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की महिला से शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटने के आरोप में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 


जानकारी के मुताबिक 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साल 2020 में उसकी पहचान कृपाल चौक गुप्तेश्वर निवासी ऋषभ मिश्रा से हुई थी। बातचीत बढ़ने के दौरान महिला के पति से विवाद हो गया, जिसके बाद वह अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी। महिला का आरोप है कि 1 मार्च 2022 को आरोपी ने उसे उखरी स्थित एक होटल में बुलाया और शादी का आश्वासन देकर उसके साथ गन्दा काम किया। उसका यह भी आरोप है की बीते महीने 29 दिसंबर को आरोपी उसे और उसकी बेटी को गोवा ले गया। जहां होटल में ठहरने के दौरान कई बार शारीरिक शोषण किया। इसके बाद 31 दिसंबर को महिला को पता चला कि आरोपी की शादी किसी अन्य महिला से तय हो चुकी है। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत की।

 

 

हालांकि इस मामले में आरोपी युवक कांग्रेस नेता के परिजनों ने महिला पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि महिला युवक को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी। जब उसकी नाजायज मागों को पूरा करने से इनकार कर दिया तो उसने ये पूरा हनीट्रैप जैसा मामला बनाया है।

 


By - sagar tv news
30-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.