टेरर फंडिंग का डर दिखाकर इंजीनयर युवती को किया डिजीटल अरेस्ट,6 लाख ठग लिए |SAGAR TV NEWS|

 

टेरर फंडिंग का डर दिखाकर एक इंजीनियर युवती को 4 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। जहां उससे सायबर ठगों ने 6 लाख रूपये की ठगी की। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है की एमपी के इंदौर में टीसीएस में कार्यरत एक इंजीनियर युवती को टेरर फंडिंग का डर दिखाकर साइबर ठगों ने चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 6 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने युवती पर इतना दबाव बनाया था कि ऑफिस जाने और खाना बनाने तक का भी उसे समय नहीं दिया गया। उसे लगातार डराया धमकाया की सादी वर्दी में लोग घर और आसपास पर नजर रखे हुए हैं। युवती के परिचितों को मामले की जानकारी लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीसीएस में काम करने वाली एक इंजीनियर युवती को ठगों ने टेरर फंडिंग का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया। साइबर ठगों ने युवती को फोन कर खुद को मुंबई का पुलिस अधिकारी बताया और कहा की टेरर फंडिंग में उसके खाते से रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद युवती को अलग-अलग प्रकार से डराकर उसे चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर दबाव बनाया गया। उसने 6 लाख रूपए साइबर ठगों को ट्रांसफर भी कर दिए।

 

परिजनों को इसकीभनक लगने पर मामले का खुलासा हुआ। परिवार वालों ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की। शुरूआती जांच में सामने आया की पश्चिम बंगाल के खातों में यह पैसा गया है। फ़िलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।--------
मामले में क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी।

 

 


By - Sagar tv news
30-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.