टाइगर रिजर्व में सर्वे के लिए लगाए हाईटेक कैमरों को हाथियों ने तोड़ा,पहले बाघ अब हाथी

 

टाइगर रिजर्व में टाइगर एस्टिमेशन सर्वे के लिए लगाए गए हाईटेक कैमरे अब वन्य जीवों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। जिससे जानवर गुस्से में उन्हें तोड़ रहे हैं। दरअसल यह जानवर कैमरों की तेज फ्लैश लाइट से विचलित हो रहे हैं। पहले बाघ ने कैमरे को नुकसान पहुंचाया वहीं अब छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों के झुंड ने 27 से ज्यादा कैमरों को तोड़ दिया जिससे वन विभाग भी परेशान है। दरअसल हम एमपी के सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व की बात कर रहे हैं।


बताया जा रहा है की टाइगर रिजर्व में ऑल इंडिया टाइगर एस्टिमेशन सर्वे 2026 के तहत जंगलों की निगरानी के लिए हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में लगी तेज फ्लैश लाइट रात के समय अचानक चमकती है। जिससे वन्य जीव घबरा जाते हैं। छत्तीसगढ़ से विचरण करते हुए सीधी पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने अब तक 27 से ज्यादा कैमरे तोड़ दिए हैं। इस तरह के वीडियो भी सामने आये हैं। जिनमें हाथी कैमरों को सूंड से उखाड़कर जमीन पर पटक देते हैं। कई कैमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे सर्वे कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे पहले बाघ ने भी कैमरे को तोड़ा था।

 

अधिकारियों की माने तो तेज रोशनी को जानवर खतरा समझ लेते हैं जिससे वह हमला कर देते हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

 

हालांकि अब संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी कैमरों की फ्लैश लाइट की तीव्रता कम करने और नई तकनीक अपनाने पर विचार कर रहे हैं। ताकि जानवरों को भी परेशानी न हो और सर्वे काम भी प्रभावित न हो।
इसको लेकर सीधी संजय टाइगर रिजर्व के SDO सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
30-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.