स्कूल-कॉलेज के बच्चे और NCC के छात्र पहुंचे यातायात थाने,थाना प्रभारी से हुए रूबरू

 

कई स्कूल और कॉलेज के बच्चे और NCC के छात्र बड़ी संख्या में यातायात थाने पहुंच गए। जहां यातायात थाना प्रभारी ने सभी बच्चों को जानकारियों से अवगत कराया। दरअसल एमपी के दमोह जिले के यातायात थाना परिसर में कई स्कूल, कॉलेज और एनसीसी के छात्र पहुंचे थे। जिन्हे यातायात नियमों के संबंध में और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत योजना से संबंधित जानकारी दी गयी इस दौरान थाना प्रभारी दलवीर मार्को सभी छात्रों से रूबरू हुए।

 

यातायात थाना परिसर तकरीबन 1 घंटे चले इस जागरूकता अभियान में बच्चों को ज़रूरी जानकारी से अवगत कराया। वहीं इसके बाद हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों ने शहर के मुख्य चौराहों से रैली के माध्यम से भी यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का परिचय दिया।

 

यातायात थाना प्रभारी दलबीर मार्को ने जानकारी देते हुए बताया की आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को थाना परिसर में बुलाया गया था। जिसको लेकर यातायात नियमों के संबंध में हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, दो और चार पहिया वाहन में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाना जैसी जानकारी दी गई। साथ ही घटनाओं के दौरान मिलने वाली योजनाओं में रहबीर योजना, सिमेरिटन योजना, घटना में घायल व्यक्ति की गोल्डन हॉर्स में अस्पताल पहुंचाकर मदद करके किसी की जान बचाना और उसके बाद लाभ मिलने के संबंध में भी जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी गई।


By - sagar tv news
30-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.