सिर चढ़कर बोल रहा भाजपा नेताओं का अहंकार,भाजपा पर बरसे जीतू पटवारी

 

मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रहे घटनाक्रमों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा की भाजपा नेताओं का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। मंडल अध्यक्ष सार्वजनिक रूप से महिलाओं की पिटाई कर रहे हैं। तो वहीं पुलिस थानो में यातनाएं दी जा रही है। बीजेपी हर प्रयास कर रही है कि जनता उन्हें तेजी से भगा दे, तो वहीं कांग्रेस प्रयास कर रही है कि जनता उन्हें बुला ले।
दरअसल अध्यक्ष जीतू पटवारी से शिवपुरी में विधायक के भाई का पुलिस को धौंस दिखाने को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर उन्होने भाजपा पर हमला बोला।

 

 

 

 

वहीं इसके अलावा एसआईआर में लोगों के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की वह राजेंद्र नगर थाने में एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। जीतू पटवारी बोले की जब राहुल गांधी बोलते हैं कि वोट चोरी से देश की सरकार बनी और मध्य प्रदेश में भी सरकार बनी, तो सुना नहीं जाता है, जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर में कई विधानसभा में 1 लाख से ज्यादा वोट कम हो रहे हैं। बीजेपी ने अपने सारे मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है कि गलत नाम जुड़वाओ और उसका असर भी दिख रहा है।

 

 

 

 

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा के लोगों के नाम 7 नंबर फॉर्म भरकर कटवाए जा रहे हैं, जबकि 7 नंबर फॉर्म में गलत जानकारी देकर नाम काटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है पटवारी ने कहा वह अपने बूथ के सह बीएलओ है। इसलिए वह खुद राजेंद्र नगर थाने में अपने बूथ की शिकायत लेकर जाएंगे।इसके अलावा जीतू पटवारी ने कहा कि हर जगह बीजेपी का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है।--------
वहीं यूजीसी को लेकर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की बेरोजगारी पर से ध्यान हटाने के लिए यूजीसी का मुद्दा लाया गया है।


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.