Sagar - पंचायत स्तर पर कमेटी गठित कर मनरेगा की अनियमितताओं पर निगरानी रखेगी कांग्रेस

 

अब पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी, जो मजदूरों की समस्याएं उठाएंगी और मनरेगा में हो रही अनियमितताओं पर सख्त निगरानी रखेंगी। यह बात सागर ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कही। दरअसल सागर जिले के खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तोड़ाकाछी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

 

 

 

जिसमें मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने समेत पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए आयोजित ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ और पंचायत कांग्रेस कमेटी’ गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला ने संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे कांग्रेस ने कानून बनाकर मजदूरों को अधिकार के रूप में दिया था।

 

 

 

 

वहीं सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा की अब पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी, जो मजदूरों की समस्याएं उठाएंगी और मनरेगा में हो रही अनियमितताओं पर सख्त निगरानी रखेंगी। इसके अलावा उन्होंने SIR को लेकर कहा की षड्यंत्र के तहत इसमें नाम काटे जा रहे हैं। साथ ही फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। जिसको लेकर जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

 

 


इस दौरान ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष हरविंदर सिंह चावला ने कहा ने तकनीकी अड़चनों और बजट की कमी का बहाना बनाकर मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। उन्होंने मशीनों के उपयोग को मजदूरों के हक पर सीधा हमला बताया।

 

 

 

दरअसल यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और सागर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे गुड्डू राजा बुंदेला और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा की मौजूदगी में आयोजित किया गया था।


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.