सागर का एलिवेटेड कॉरिडोर अब से अटल पथ, महापौर परिषद ने फैसले पर लगाई मुहर, 3 साल बाद नामकरण
सागर की लाखा बंजारा झील पर बनाए गए एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम अब अटल पथ होगा. नगर निगम की महापौर परिषद की बैठक में यह फैसला हुआ. इस बैठक में नगर विकास और सौन्दर्यीकरण के आय बढ़ाने जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए.
सागर नगर निगम की महापौर परिषद की बैठक में महापौर संगीता सुशील तिवारी ने सभी एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया. प्रस्ताव पर सभी एमआईसी सदस्यों ने मुहर लगाई.
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के यातायात को कम करने के लिए मुख्य बस स्टैंड के पास दीनदयाल चौराहा से चकराघाट तक लाखा बंजारा झील के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है. हांलाकि इससे आवागमन कई महीने पहले शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक इसका नामकरण नहीं हुआ था.
करीब 70 करोड़ की लागत से बनाए गए इस एलिवेटेड कॉरिडोर का एक हिस्सा बस स्टैंड दीनदयाल चौराहे से शुरू होकर दूसरा चौराहा चकरा घाट के लिए जोड़ता है जो करीब 1.2 किलोमीटर का है अप्रैल 2023 में इसका तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल लोकार्पण किया था एलिवेटेड कॉरिडोर से शहर के करीब 15 वार्डों के लोग रोजाना उपयोग करते हैं इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के साथ ही शहर की खूबसूरती में भी चार चांद लग गई यहां पर रोजाना सैकड़ो लोग तफरी करने के लिए सुबह शाम आते हैं और यह एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी उभर कर सामने आया है