सागर- कृषि उपज मंडी में चल रही हड़ताल हुई ख़त्म, सोमवार से खुलेगी मंडी

 

 

सागर- कृषि उपज मंडी में चल रही हड़ताल हुई ख़त्म, सोमवार से खुलेगी मंडी

 

 

में चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी। जिसकी वजह से किसान और हम्माल दोनों परेशान हो रहे थे लेकिन मंडी में हुई बैठक के बाद सर्वसम्मति से मंडी खोले जाने का निर्णय लिया गया है। बताया गया की अब सोमवार से मंडी खुलेगी।

 

 

बताया जा रहा है की भावांतर के दौरान व्यापारी संदीप जैन की फर्म पर गलत तरीके से खरीदी करने के आरोप के चलते उनकी आईडी बंद की गई थी। व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन की आईडी बहाल करने की मांग को लेकर सभी व्यापारी 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिसकी वजह से किसान अपना अनाज नहीं बेच पा रहे थे, तो वहीं काम बंद होने से हम्मालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही थी। बुधवार को मंडी सचिव कमलेश सोनकर ने व्यापारियों की बैठक भी बुलाई थी। जिसमें सभी व्यापारी आईडी बहाल करने की मांग पर अड़ गए थे। जब कोई निर्णय नहीं निकल पाया था तो सचिव ने सभी व्यापारियों की आईडी रद्द कर दी थी।

 

 


पूर्व मंडी अध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने बताया कि व्यापारियों की हड़ताल से किसानों के साथ-साथ हम्माल भी परेशान हो रहे थे। जिसको लेकर शुक्रवार को मंडी के अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी व्यापारियों की आईडी शुरू कर दी गई है। व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन की आईडी के मामले में निर्णय हुआ कि इस मामले में जांच कर प्रतिवेदन उप संचालक को भेजा जाएगा। सभी की सहमति से अब मंडी खोली जाएगी। शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते अब सोमवार से नियमित रूप से मंडी खुलेगी।


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.