Sagar -यूजीसी कानून के विरोध में सड़को पर उतरा सवर्ण समाज, अर्थी निकालकर किया प्रदर्शन |SAGAR TV NEWS

 

विश्वविद्यालय में लागू किए जाने वाले यूजीसी कानून पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रोक लगा दी हो लेकिन इसको लेकर सवर्ण समाज में उठी आग शोला बनकर धधक रही हैं, और लगातार प्रदर्शन किया जा रहे हैं सागर में भी यूजीसी कानून के विरोध में शनिवार को एक जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें अर्थी यात्रा निकालकर और पुतला जलाकर गुस्सा जाहिर किया, प्रदर्शन में शामिल लोगों की मांग है कि ugc कानून को पूरी तरह से रद्द किया जाना चाहिए जब तक भारत सरकार अपना ये फैसला नहीं सुना देती है तब तक ये आंदोलन चलते रहेंगे

 


सागर में पहलवान बाबा मंदिर परिसर से अर्थी यात्रा शुरू हुई जो पीली कोठी सिविल लाइन से होते हुए कालीचरण तिराहा और कलेक्ट्रेट पहुंची यहां पर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया और फिर पुतला दहन किया गया सुरक्षा के एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था

 


बता दें कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के द्वारा इक्विटी रेगुलेशन 2026, 13 जनवरी से लागू किया गया है जिसमें एससी एसटी के साथ ओबीसी वर्ग को शामिल किया गया है इसी के वजह से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लोगों का कहना है कि इस तरह का कानून लाकर सरकार जातियों को बांटना चाहती है

 

 


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.