सागर- लोगों को नाले के पास दिखा कुछ ऐसा की मच गई भीड़,पुलिस को बुलाना पड़ा |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक नाले के नजदीक नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। यह खबर कुछ इस कदर फैली की मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित तरीके से अवशेषों को अपने कब्जे में लिया।
यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना इलाके के संजरा तिगड्डा के पास से सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक संजरा तिगड्डा के पास स्थित नाले के नजदीक से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी के पास पड़े एक नरकंकाल पर पड़ी। जिसे देखते ही ग्रामीणों के बीच चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां दर्जनों की संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

 

जानकारी लगते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और नरकंकाल को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है की यह कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसके कारण मौके पर उसकी शिनाख्त करना फिलहाल मुश्किल है। पुलिस अब आसपास के इलाकों और थानों में दर्ज पिछले कुछ महीनों की गुमशुदगी की शिकायतों को खंगाल रही है। बारीकी से मामले की जांच शुरू की गयी है।


मामले में गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मानव का जो कंकाल मिला है। उसका मेडिकल टीम द्वारा परीक्षण कराकर डीएनए भी कराएंगे। जो भी गुम इंसान हैं उसकी भी जांच कराएंगे।

 

 


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.