अचानक गुम हुए दो सगे भाई सेप्टिक टैंक में डूबे हुए मिले, घर से निकले थे खेलने |SAGAR TV NEWS|

 

घर से खेलने निकले दो सगे भाइयों की निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में डूबने से बुरी तरह जान चली गयी। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना इलाके से सामने आई है। जहां शिवनगर कॉलोनी के निर्माणाधीन एक मकान में शुक्रवार रात नये बन रहे सेप्टिक टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों का दम निकल गया। मृतकों की पहचान 7 साल के आशीष यादव और 5 साल के नरेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बॉडी का पीएम कराने जिला अस्पताल भेजा था।

 


बताया जा रहा है की यह दोनो बच्चे पास के ही लखौरा गांव निवासी सचेंद्र यादव अपने बेटों आशीष और नरेंद्र की पढ़ाई के लिए शिवनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बीते दिन दोपहर के समय स्कूल से आने और खाना खाने के बाद दोनों बच्चे खेलने के तीन बजे घर से निकले थे। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो उनकी मां ने तलाश शुरू की। मोहल्ले में न मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मोहल्ले के लोग भी बच्चों की तलाश में जुट गए। तभी पास ही बन रहे एक मकान के सेप्टिक टैंक पर लोगों का ध्यान गया।

 

मकान की आधी दीवारें खड़ी होने के कारण यह टैंक दिखाई नहीं दे रहा था। देर शाम लोगों ने मोटर लगाकर टैंक को खाली किया, तो दोनों बच्चों की डेड बॉडी उसमें पड़ी हुई मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों बॉडी को जिला अस्पताल भेजा गया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।

 

 


By - Sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.