पुल निर्माण के दौरान बिछाया गया लोहे का जाल अचानक आया नीचे,फिर हुई अनहोनी

 

पुल निर्माण के दौरान फिर एक बार बड़ा हादसा सामने आया है। जहां लोहे की भारी भरकम जाली गिर जाने से उसके नीचे एक मजदूर दब गया। जहां उसकी दुखद तरीके से जान चली गयी। लोहे का जाल काफी भरकम था जिस वजह से मजदूर उसमें दबा तो निकल हो नहीं पाया। जिसके बाद कटर की मदद से जाल को काटा गया। और उसकी डेड बॉडी निकाली गयी। दिल दहला देने वाली घटना एमपी के उज्जैन जिले से सामने आयी है। जहां निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।

 

 

 


घटना को लेकर बताया जा रहा है की इन्दौर रोड पर बन रहे ऐलिवेटेड पुल पर लोहे का जाल गिरने से एक श्रमिक उसके नीचे दब गया जिस वजह से उसका दम निकल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नील गंगा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक का नाम अशोक बताया जा रहा है। जो झारखंड का रहने वाला था।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा इन्दौर रोड स्थित इंजिनियरिंग कॉलेज के पास हुआ। जहां प्रशासन द्वारा ऐलिवेटेड पुल बनाया जा रहा है। दरअसल आधा दर्जन से भी ज्यादा मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी भरकम लोहे का जाल भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसमें एक श्रमिक फंस गया। खबर मिलने पर नील गंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील मौके पर पहुंचे और कटर की मदद से लोहे के जाल को काटकर मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।


By - sagar tv news
01-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.