MP में 12 साल के अली का शव पलंग पेटी में मिला, मर्डर में पड़ोसी समेत दो हिरासत में

 


शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है। श्रीनगर कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय अली कादरी, जो शुक्रवार शाम कोचिंग के लिए निकला था, का शव शनिवार को श्रीदेवी अपार्टमेंट के एक फ्लैट की पलंग पेटी के अंदर से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। घटना की शुरुआत तब हुई जब शुक्रवार देर शाम अली घर नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने तुरंत एमआईजी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अली आखिरी बार श्रीदेवी अपार्टमेंट के आसपास दिखा। इसी आधार पर पुलिस ने अपार्टमेंट की तलाशी शुरू की।

 

 

 

 

शनिवार सुबह जांच के दौरान पांचवें फ्लोर पर अली की खून से सनी जैकेट और नीचे उसका स्कूल बैग मिला, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने सभी फ्लैट्स की सघन तलाशी ली। इसी दौरान एक फ्लैट की पलंग पेटी से अली का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में शव पर गला दबाने और धारदार हथियार से वार के निशान बताए जा रहे हैं, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि इसी अपार्टमेंट में रहने वाला युवक रेहान पूरे समय पुलिस के साथ रहकर जांच में सहयोग का दिखावा कर रहा था, लेकिन पुलिस को गुमराह करता रहा। शक गहराने पर जब उसके फ्लैट की तलाशी ली गई, तो वहीं से शव मिला। पुलिस को फ्लैट की वॉशिंग मशीन में आरोपी और मृतक के कपड़े पानी में डूबे मिले, जिससे सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने शव को पलंग पेटी में छिपाने की बात कबूल कर ली है।

 

 

 

 

डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि एक युवक और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि हत्या का मकसद क्या था। मामले को और रहस्यमय बना रही बात यह है कि श्रीदेवी अपार्टमेंट के बाहर खड़ी एक कार के शीशे पर किसी ने लिखा मिला—“तेको नहीं मारना था।” पुलिस यह जांच कर रही है कि यह संदेश किसने और क्यों लिखा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और लोग मासूम अली के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।


By - sagar tv news
01-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.