होटल के किचिन में "तौबा-तौबा" ऐसी गंदगी,लोगों की सेहत से ऐसा खिलवाड़ ! |SAGAR TV NEWS|

 

एक होटल में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। जब मौके पर खाद्य विभाग की टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। किचिन के अंदर का नज़ारा देख टीम भी हैरान रह गयी। गंदगी का अलाम यह था की कोई भी चीज व्यवस्थित नहीं थी। जगह-जगह गंदगी थी। टूटा हुआ जर्जर फर्श, मैली दीवारें और सबसे हैरान करने वाली बात ये की बर्तन भी काफी गंदे और मैले थे। बासी सब्जियां पड़ी हुई थी। जिसके बाद टीम ने कार्यवाई करते हुए किचिन को सील कर दिया। मामला बालाघाट जिले से सामने आया है। जहां अस्वछ्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्यवाई को अंजाम दिया है।

 

 

दरअसल आमजन को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बालाघाट जिले में होटलों, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश और CMHO डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में नियमित और सघन निरीक्षण किया जा रहा है। जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बैहर रोड स्थित कायनात होटल एंड रेस्टोरेंट पर औचक निरीक्षण किया।

 

इस दौरान बाहरी हिस्सा तो साफ़-सुथरा था। लेकिन किचन की स्थिति काफी खराब मिली। किचन में हद से ज्यादा गंदगी, जर्जर फर्श, चिपचिपी और मैली दीवारें, काले, गंदे बर्तन, बासी सब्जियां, मकड़ी के जाले साथ ही बिना किसी हाइजीन मानकों के कार्यरत कर्मचारी पाए गए। इसके अलावा होटल से संबंधित जरुरी दस्तावेज भी अपडेट नहीं थे।

 

 

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रकरण दर्ज कर सम्बंधित होटल के किचन और गैस सिलेंडर को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे और गीता टांडेकर मौजूद रही।

 

 


By - Sagar tv news
01-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.