भारतीय टीम के स्टार खिलाडी रविंद्र जडेजा आ रहे MP के इस जिले में, खिलाड़ियों से मिलेंगे

 

सांसद खेल महोत्सव के तहत एमपी के रायसेन में 1 और 2 फरवरी को प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जाडेजा भी शामिल होंगे। 2 फरवरी को इसका समापन किया जायेगा जिसमें रविंद्र जाडेजा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।


बताया गया की विदिशा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह 2 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे रायसेन के खेल स्टेडियम में लोकसभा स्तर का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रायसेन में आयोजित होने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट और कबड्डी खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक विजेता टीम को राशि दो लाख 50 हजार रू और रजत पदक विजेता टीम को राशि दो लाख रू का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सांसद कप का आयोजन 1 और 2 फरवरी को होगा। जिसमें विदिशा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा खातेगांव, भैरूंदा, इछावर, विदिशा, गंजबासौदा, भोजपुर, सिलवानी और सांची के 428 खिलाड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। समापन 2 फरवरी को होगा जिसमें तकरीबन दस हजार खिलाड़ी, युवा और आमजन मौजूद रहेंगे। इसको लेकर जोरों-शोरों तैयारियां की जा रही हैं।
गौरतलब है की विदिशा लोकसभा अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में आठों विधानसभाओं में 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिकाओं, 48 मंडल में 100 दिनों तक आयोजित किए गए खेल महोत्सव में 80 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इसमें रस्साकसी, नीबू दौड़/म्यूजीकल चेयर रेस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक ही किया गया। संसदीय क्षेत्र में प्रचलित खेल मंडीदीप में हॉकी, इछावर में खो-खो, विदिशा में फुटबॉल और खातेगांव में कुश्ती का स्थानीय स्तर पर आयोजन किया गया। सांसद कप के अंतर्गत विधानसभा स्तर तक आयोजित खेलों की प्रतियोगिताओं का समापन समारोह केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया गया।


By - sagar tv news
01-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.