Sagar-कार के शीशे फोड़कर दुकानों में आग लगाने का प्रयास, कौन बिगाड़ रहा शहर की फिजा

 

 

Sagar-कार के शीशे फोड़कर दुकानों में आग लगाने का प्रयास, कौन बिगाड़ रहा शहर की फिजा

 

सागर शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र स्थित श्रीराम चौक पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने खूब उत्पात मचाया। अज्ञात बदमाशों ने जहां एक कार के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए, वहीं पास में स्थित दो पान टपरों में आग लगाने का प्रयास किया गया।

 

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह से दुकानदारअपनी दुकान खोलने पहुंचे। जानकारी के अनुसार पान टपरें संचालक देवेंद्र भट्ट और आशीष स्वामी ने बताया कि वे रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आने पर देखा कि उनकी टपरी के पास बंधे तिरपाल में आग लगा दी गई थी। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

 

 

इसी दौरान पास में खड़ी अनिल दुबे की कार के आगे का शीशा भी पत्थर पटककर तोड़ दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

 

मोहन नगर वार्ड के पूर्व पार्षद महेश सोनी ने बताया कि यह क्षेत्र सागर का “मिनी वृंदावन” कहलाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, प्रतिदिन दर्शन के लिए आती हैं। ऐसे धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में रोष व्याप्त है।

 

 


By - sagar tv news
01-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.