Sagar-CUET 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, 4 फरवरी तक करें अप्लाई, मई में होगी परीक्षा
सागर की डॉक्टर हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सहित अन्य कॉलेज और यनिवर्सिटियो में एडमिशन लेने के इच्छुक विधार्थियो को बड़ी खुशखबरी है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 7 फरवरी तक कैंडिडेट्स एग्जाम फीस सब्मिट कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, CUET UG 2026 परीक्षा 11 से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित होगी। ये परीक्षा CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में होगी। कैंडिडेट्स 13 भाषाओं में एग्जाम दे सकेंगे।
यह निर्णय उन छात्रों की भारी मांग और अनुरोध के बाद लिया गया है जो तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद CUET UG 2026 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करें। एप्लिकेशन फॉर्म भरें और फीस का पेमेंट करें।
फॉर्म सब्मिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।