Sagar - NH 44 पर भीषण हादसे में कंटेनर चालक की मौत, ट्रक ड्राईवर पहुंचा अस्पताल

 

सागर के नेशनल हाईवे-44 पर बम्होरी तिगड्डा पर स्थित ओवरब्रिज पर रविवार रात दो कंटेनरों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक कंटेनर ड्राइवर की जान चली गई। वहीं दूसरे कंटेनर का ड्राइवर गंभीर घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बम्होरी तिगड्डा पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। हालही में ब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया है। इसी दौरान नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। जो इतनी भीषण थी कि एक कंटेनर का ड्राइवर कैबिन में फंस गया।

 

 

 

दुर्घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सब्बल की मदद से कैबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया

 

 

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि कंटेनरों की टक्कर में नागपुर की ओर जा रहे कंटेनर चालक जीवन पिता लखन यादव निवासी ललितपुर की मौत हो गई है। वहीं दूसरे कंटेनर का ड्राइवर राविन निवासी नूह हरियाणा घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.