Sagar - माँ को किया आख़िरी कॉल, नाबालिग ने दोस्त का ही कर दिया मर्डर

 

सागर में एक युवक ने अपनी माँ को फोन किया, और बताया की वह घायल हो गया है। जान बचा लो, बस यही अपनी माँ को बोले युवक के आख़िरी शब्द साबित हुए, क्योंकि जब तक माँ और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक युवक इस दुनिया को अलविदा कह चुका था। जी हां सनसनीखेज वारदात सागर से सामने आई है। जहां सिर्फ युवक का मर्डर नहीं हुआ बल्कि दोस्ती के पाक रिश्ते का भी खून हुआ है। यह घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है।

 

 

 

यह पूरी वारदात सागर के पुरव्याऊ इलाके से सामने आयी है जिसमें अंकुश नाम के युवक का दोस्त ने ही रेडियम कटर मारकर मर्डर कर दिया। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है जो युवक का दोस्त था। किसी बात को लेकर दोस्तों में आपसी कहासुनी हो गयी। जो इतनी बढ़ गयी की नाबालिग ने अंकुश पर रेडियम कटर से हमला बोल दिया। जहां वार सीधा उसके सीने पर किया गया था। उसने घायल हालत में अपनी माँ को फोन किया और बताया की उसका विवाद हो गया है।

 

 

 

हमले में वह गंभीर घायल है। जिसके बाद परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे, वहीं इसी बीच घायल को उसके दोस्तों ने जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां से उसे बीएमसी रैफर कर दिया था। परिजन अपने बेटे को तलाशते हुए अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक अंकुश की जान जा चुकी थी। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की गयी है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की रविवार को संत रविदास जयंती थी। जिसमें शामिल होकर कुछ युवक जो आपस में दोस्त थे, वह रात के समय वापस घर लौट रहे थे। लेकिन पुरव्याऊ इलाके में नाबालिग और अंकुश के बीच किसी बात को लेकर बातचीत बिगड़ गयी, जहां नाबालिग ने रेडियम कटर से उस पर हमला कर दिया। और अस्पताल पहुँचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

इस घटना ने एक बार फिर से रेडियम कटर को लेकर सवाल खड़े किये हैं। बीते कुछ समय पहले भी इस तरह की वारदातें सामने आ चुकी हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।--------


By - sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.