6 साल की मासूम की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक को भेजा जेल |SAGAR TV NEWS|

एक शिक्षक जिस पर बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होती है। उसी शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम के साथ घिनौनी हरकत की जिस पर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला एमपी के टीकमगढ़ जिले का है। कलेक्टर ने भी आरोपी शिक्षक कासिम खान पर मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया है।

 

 

दरअसल टीकमगढ़ जिले के पलेरा पुलिस थाना क्षेत्र के बखतपुरा गांव में प्राथमिक स्कूल शिक्षक द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। शिक्षक कासिम खान पर स्कूल में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना कर अस्मत लूटने का आरोप लगा है। मासूम के साथ हुई घटना के बाद बडी संख्या में ग्रामीण और समाजसेवी संगठन के लोगों ने पलेरा पुलिस थाने में पहुंचकर प्रदर्शन कर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की, जिस पर पलेरा पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अस्मत लूटने समेत पॉस्को एक्ट संबंधित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 


वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर आरोपी का मकान गिराने आवेदन देकर मांग की है। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया है जिसकी पुष्टि टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने मीडिया से बात करते हुई की।
मामले में टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी दी।

 

 


By - Sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.