बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुरात गायकवाड़,आकर गदगद हुए

 

विश्व प्रसिद्द बाबा महाकाल का दरबार जहां देश दुनिया से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। और बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं। यहां पर फ़िल्मी सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं। इसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किये। साथ ही पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।

गौरतलब है की उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी को लेकर भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड सह परिवार उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर जाकर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत ही अलग अनुभव हुआ और वो यहां फिर से आना चाहेंगे।


By - sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.