सागर- SF कमांडो की कठिन ट्रेनिंग लेकर पहुंचे नगर, देवरी के लाल का ऐतिहासिक स्वागत |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के देवरी का रहने वाला सपूत जब SF कमांडो बना और कठिन ट्रेनिंग लेने के बाद पहली बार अपने नगर पहुंचा तो माहौल ही बदल गया। पूरा देवरी देशभक्ति के जयघोषों से गूंज उठा, जगह-जगह ऐसा भव्य स्वागत किया गया की लोग देखते ही रह गए।

दरअसल SF कमांडो की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने गृह नगर देवरी आगमन पर नगर गौरव और लोधी समाज का होनहार सपूत अनुज लोधी उर्फ़ (विक्की) का नगरवासियों ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। पूरे नगर में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। देवरी के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी की गई। साथ ही डीजे पर देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के रंग में रंगा देवरी नगर देशप्रेम के अद्भुत दृश्य का साक्षी बना।

 

 

स्वागत करने वालों में लोधी समाज के लोग, विधायक वृजबिहारी पटैरिया उनकी बेटी प्रियंका पटैरिया, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अल्केश जैन,हरीश गुड्डू अमोदा, आस एक उम्मीद सामाजिक संस्था के अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले, वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश मिश्रा सम्मत अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने SF कमांडो अनुज लोधी का पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

इसके अलावा बस स्टैंड चौराहा पर जनसेवा समिति द्वारा अध्यक्ष गुटी खान के नेतृत्व में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। नागरिकों ने इसे पूरे नगर के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि अनुज लोधी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि SF कमांडो अनुज लोधी ने न केवल अपने परिवार और समाज बल्कि पूरे देवरी नगर का नाम रोशन किया है।

 

 


By - Sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.