सागर- पिता निकले थे जूते-चप्पल की दुकान, बेटी घर से हुई लापता, 2 साल पहले टूटी थी मंगनी

 

सागर में रहने वाली एक युवती जिसकी दो साल पहले घर में शादी की तैयारियां की जा रही थी, दमोह में शादी होनी थी, मंगनी हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से उसकी मंगनी टूट गयी। जिसका उसके दलों दिमाग पर बुरा असर पड़ा, जिसके बाद तो मानो वह युवती अपनी सुद-वुद ही खो बैठी। वही अंजुम अली नाम की लड़की अब करीब 13 दिनों से लापता है। जिसका फिलहाल कोई अता-पता नहीं चल पाया है। परेशान परिजनों ने मामले में मोतीनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई है।

 

बताया जा रहा है की शिकायती आवेदन बीते महीने 20 जनवरी को दिया गया था। परिजनों रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों ने भी काफी जगहों पर उसकी खोजबीन की लेकिन अंजुम का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। दो साल पहले मंगनी टूटने के बाद से अंजुम गुमसुम रहने लगी थी। उसके दिमाग पर इस बात का इतना असर पड़ा की उसका मानसिक संतुलन ही बिगड़ गया।

 

 

पुलिस में की गयी शिकायत के मुताबिक सागर के सूबेदार वार्ड स्थित काले खां मस्जिद के सामने रहने वाले साकिर अली जो जूते-चप्पल दुकान लगाते हैं। उनकी बड़ी बेटी अंजुम अली उम्र 33 साल घर से लापता है। पिता के मुताबिक उनकी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो पहले भी दो दफा घर से बिना बताये जा चुकी है। और वह वापिस लौट आती थी।

 

लेकिन बीते 20 जनवरी की बात है जब साकिर अली अपनी दुकान लगाने के लिए पहुंचे थे, तब उन्हें उनकी पत्नी ने फोन कर बताया की अंजुम करीब साढ़े दस बजे घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जिसके बाद मोहल्ले,भीड़भाड़ वाली जगहों समेत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद मामले की शिकायत मोतीनगर थाने में की गयी है।

मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

 

 


By - Sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.