रील के जुनून में उजड़ा घर, पत्नी ने पति की ह त्या, यूट्यूब पर कैसे मा रें सर्च किया था

 

एमपी के झाबुआ जिले के थांदला में रील, लाइक और फॉलोअर्स की सनक ने एक और परिवार को बर्बाद कर दिया। झाबुआ जिले के थांदला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग पत्नी ने अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पति ने उसे शादी में डांस करने और इंस्टाग्राम रील बनाने से रोक दिया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या से पहले पत्नी ने यूट्यूब पर “गला कितनी देर दबाने से इंसान मर जाता है” सर्च किया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया है।

28 जनवरी को 25 वर्षीय कैलाश माल अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में गया था। वहां पत्नी डीजे पर नाच रही थी और रील बना रही थी। कैलाश को यह पसंद नहीं आया और उसने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों की शादी को केवल एक साल हुआ था और इससे पहले भी सोशल मीडिया को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। शादी से लौटने के बाद भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देर रात जब कैलाश गहरी नींद में सो रहा था, तब उसने खौफनाक साजिश रच दी। पहले उसने मोबाइल पर हत्या का तरीका सर्च किया, फिर घर में रखी पगड़ी से रस्सी बनाई और सोते हुए पति का गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।

अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को कैलाश का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। घर में कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं होने के कारण मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर बन गया था। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह गुर्जर के निर्देश पर थांदला टीआई अशोक कनेश और साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री खंगाली गई और सख्त पूछताछ में पत्नी टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी डॉ. गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सोशल मीडिया की लत और पारिवारिक तनाव के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, जबकि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


By - sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.