सागर- बाइक से बच गया लेकिन डंपर से नहीं बच पाया बाइक सवार, नीचे आया तो उठा ही नहीं |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के रहली देवरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकें आपस में टकरा गयी। वहीं इसके बाद एक बाइक सवार को डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसका मौके पर ही दम निकल गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। बताया जा रहा है की यह घटना रहली-देवरी मार्ग पर स्थित जमनापुर परासई के पास हुई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार हिम्मु अहिरवार की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि उसका मौके पर ही दम निकल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां डेड बॉडी को अस्पताल भिजवाया, साथ ही मामले को भी जांच में लिया है।
जानकारी के मुताबिक रहली से देवरी की ओर जा रहे मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क तरफ गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद रहली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसके अलावा डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है की बाइकों की भिड़ंत कैसे हुई साथ ही डंपर चालक की लापरवाही किस तरह से हुई। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है।
हादसे में घायल हुए बाइक सवार मोनू अहिरवार ने बताया की वह रहली तरफ से आ रहा था, उसे देवरी जाना था, इसी दौरान सड़क हादसा हो गया