कृषि अधिकारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी शिक्षक के घर CCTV में कैद बदमाश, बेखौफ चोरों का आतंक

 

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। एमपी के बालाघाट जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रवण नगर में बेखौफ चोरों ने एक कृषि अधिकारी के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। वहीं, महज कुछ ही दूरी पर रहने वाले एक शिक्षक के घर भी चोरी का प्रयास हुआ, लेकिन बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पूरी वारदात पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

पहली वारदात वार्ड नंबर-5 में रहने वाले कृषि अधिकारी जगदीश श्रीनाग के घर हुई। जानकारी के मुताबिक, श्रीनाग बालाघाट में पदस्थ हैं, जबकि उनकी पत्नी शशि श्रीनाग कटनी में शिक्षिका हैं और दोनों बच्चे भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के वक्त जगदीश घर पर ताला लगाकर दो दिन के लिए नागपुर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है। अलमारी और पेटियां खुली थीं,

 

 

 

सामान बिखरा हुआ था। बाद में जब उनकी पत्नी कटनी से बालाघाट पहुंचीं तो पता चला कि चोर 3 जोड़ी चांदी का खुचना, 2 जोड़ी चांदी की बिछिया, बेटी के लिए खरीदे गए सोने के कान के टॉप्स, 2 सोने की लौंग, 1 हीरे की लौंग, 1 चांदी का हाय सहित अन्य कीमती जेवरात ले गए हैं। पीड़ित परिवार ने रविवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

दूसरी घटना पास में ही रहने वाले शिक्षक अनिल रहांगडाले के घर हुई। अनिल केंद्रीय विद्यालय सिवनी में पदस्थ हैं और फिलहाल परिवार के साथ सिवनी में रहते हैं। बालाघाट स्थित उनके घर में उनकी साली रहती हैं, जो घटना के समय गांव गई हुई थीं। घर में किराएदार मौजूद थे। देर रात चोरों ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वे चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। यह पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें संदिग्ध बदमाश घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश है। रहवासियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.