ट्रेन में महिलाओं से मा-रपी-ट करने वाले 7 लोगों पर FIR, जमकर हुआ था ब-वाल

 

 

ट्रेन में महिलाओं से मा-रपी-ट करने वाले 7 लोगों पर FIR, जमकर हुआ था ब-वाल

 

 

 

गुजरात के एक परिवार के साथ मेमू ट्रेन में मारपीट किये जाने की घटना सामने आई थी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद एक पक्ष स्टेशन पर जमा था, वहीं दूसरा पक्ष स्टेशन के बाहर था, जिससे हालात तनावपूर्ण बन गए थे। अब इस मामले में उज्जैन जिले की नागदा पुलिस ने मारपीट करने वाले 7 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जिस पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गयी है।

 

 

 

बताया जा रहा है की पुलिस ने चंबल सागर कॉलोनी नागदा निवासी अब्दुल रहमान, अमन रंगरेज, मोहम्मद आवेश, दुर्गापूरा निवासी सनी मल्लाह, खाचरौद रावत पथ निवासी अमन खान, बुरहान खान, चंबल सागर मार्ग नागदा निवासी इरफान मंसूरी पर प्रकरण दर्ज किया है। इसके अलावा जीआरपी ने दो अन्य प्रकरण भी दर्ज किए है। इसमें एक रोशन शुक्ला की शिकायत पर अमजद लाला और अमजद लाला की शिकायत पर रोशन पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। वही मंडी थाने में अनुज जिनवाल की शिकायत पर बब्बन और एक अज्ञात आरोपी पर मारपीट का केस दर्ज किया है। अनुज के मुताबिक रेलवे स्टेशन के बाहर होटल पर खाना पैक कराने पर भीड़ में शामिल आरोपियों ने उस पर हमला किया था जिससे उसके सिर में चोट आई है।

 

 

 

गौरतलब है की बीते दो दिन पहले जब गुजरात का एक परिवार मेमू ट्रेन से यात्रा कर रहा था, तभी महिलाओं के साथ मारपीट किये जाने की घटना सामने आई थी। जहां समुदाय विशेष के लोगों ने अगले स्टेशन पर कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट की थी। जिसके बाद एक पक्ष मारपीट में घायल लोगों की तरफ से था, जबकि दूसरे पक्ष से कई लोग समुदाय विशेष की तरफ से थे। हालात को काबू में करने पुलिस को हल्का बल का प्रयोग भी करना पड़ा था। जिससे हालात काबू में आये थे। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने फ्लैग मार्च भी निकाला था। पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही थी। वहीं अब मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया

 

 


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.