तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी ₹17 हजार बढ़ी, 2.53 लाख/किलो पर पहुंची
तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी ₹17 हजार बढ़ी, 2.53 लाख/किलो पर पहुंची
गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी 3 फरवरी को तेजी है। वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दाम में करीब 17 हजार रुपए (7%) की बढ़त है। 1 किलो चांदी का भाव 2.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हो चुकी है। सोने में भी करीब 5 हजार रुपए (3%) की तेजी है। 10 ग्राम सोना 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। बीते 3 कारोबार दिन में इसकी कीमत 26 हजार कम हुई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,55,372 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,708 रुपए है। बीते 3 दिनों मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई थी।
MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती हैं। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं। सर्राफा वह जगह है जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।