Sagar- पुलिस का घेरा तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसी भीड़, पुलिस से की हाथापाई, वीडियो आया सामने
सागर के कलेक्टर कार्यालय के गेट पर हंगामा हो गया। शिकायत लेकर आये ग्रामीण कलेक्ट्रेट में भीड़ के साथ घुसने का प्रयास कर रहे थे, इधर पुलिस इन्हे रोकने के लिए खड़ी थी जैसे ही भीड़ से आवाज आई तो लोग अंदर घुसने के लिए बेकाबू हो गए, यहां तक की पुलिसकर्मियों से भी धक्का मुक्की करने लगे, पुलिस ने गेट बंद करके उनको रोका, लेकिन पुलिस का ये प्रयास असफल रहा, वीडियो में आप देख सकते है की किस तरह से पुलिस के साथ धक्का मुक्की हाथापाई करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए,पहले आप ये वीडियो देखिए
दरअसल बड़कुआ गांव के लोग मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे थे। वे कलेक्टर कार्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां वे मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान महिलाओं के साथ पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश की। पुलिस ने अंदर जाने से रोका। जहां ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। अधिकारी ने आकर उनकी मांग सुनी और मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण गेट के सामने बैठ गए।
ग्रामीणों ने बताया कि संत रविदास जयंती के दिन गांव में कार्यक्रम किया गया। इसी दौरान झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में मारपीट की गई।मारपीट की शिकायत बहेरिया थाने में की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने पर कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने आए थे। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की है। उन्होंने मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।