सरपंच एक लेकिन हस्ताक्षर दो-दो, फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र भी हो गए जारी !
सरपंच एक लेकिन उनके हस्ताक्षर दो-दो जी हाँ सही सुना आपने, दिलचस्प बात तो ये है की फर्जी हस्ताक्षर करके प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए। मामला एमपी के रायसेन जिले से सामने आया है। जहां उदयपुरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धोलश्री में सरपंच के दो तरह के हस्ताक्षर पाए गए हैं। हद तो जब हो गई जब स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के आवेदन में दूसरे प्रकार के हस्ताक्षर होना पाया गया। न तो तहसीलदार ने हस्ताक्षर की जांच की और न ही एसडीएम ने और जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। जब आवेदन कर्ता ने मीडिया को बताया कि आवेदन पत्र पर सरपंच पति ने हस्ताक्षर किए थे। एक नही बल्कि दर्जनों आवेदन पर सरपंच पति के दूसरे हस्ताक्षर किए गए हैं।
गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह रघुवंशी ने उपयुक्त अधिकारियों के जांच के लिए आवेदन दिए है। लेकिन सही जांच नही हो सकी। मामले में रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा की इस संबंध में एसडीएम बरेली से बात करें, वही जांच कर कार्यवाही करेंगे।
मामले में शिकायतकर्ता ने दो प्रकार के हस्ताक्षर की शिकायत बीते साल 9 दिसंबर 2025 को कलेक्टर रायसेन से आवेदन देकर की थी। इसके अलावा दूसरी शिकायत 24 दिसंबर 2025 को की थी। साथ ही मुख्यमंत्री और पंचायत विभाग की मुख्य सचिव को भी आवेदन दिया गया। लेकिन आज तक कोई विभागीय जांच और कार्यवाही नहीं हुई। देखने वाली बात होती है। की मामले में क्या कार्यवाई की जाएगी या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा।