MP में कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मोहन यादव ने कर दिया बड़ा एलान
MP में कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मोहन यादव ने कर दिया बड़ा एलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इशारा किया है कि प्रदेश सरकार के आगामी 18 फरवरी को आने वाले बजट में सरकार पेट्रोल-डीटल पर वैट कम करने को लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केन्द्रीय बजट पर हुई पत्रकार वार्ता में डीजल पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट से जुड़े सवाल को लेकर कहा कि सरकार 18 फरवरी को जो राज्य का बजट पेश हो रहा है,
उसमें काफी हद तक इसका निराकरण करेगी. उन्होंने कहा कि वित्तीय तरलता बनी रहे, इसके लिए धीरे-धीरे कटौती की जाएगी. प्रदेश की गिनती देश के उन राज्यों में है,
जहां सबसे ज्यादा टैक्स लगता है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 29% वैट, 2.5 रुपए प्रति लीटर वैट के साथ 1% लिया जाता है. डीजल पर 19% वैट, 1.5 रुपए प्रति लीटर वैट के साथ 1% उपकर लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आर्थिक ताकत के बलबूते पर देश के जो 3 राज्य खड़े हैं.
उनमें से एक मध्य प्रदेश भी है. जिन 3 राज्यों में बजट का 40 प्रतिशत हिस्सा पूंजीगत निवेश में लग रहा है. उसमें मध्य प्रेदश भी है. मोहन यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा आबादी वाले 5 राज्यों में से एक होते हुए बेरोजगारी की दर प्रदेश में सबसे कम है.