Sagar- भाजपा नेता गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, बोले- सारे नियम,कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे

 

सागर जिले की रहली से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज आज सभी की आंखों की किरकिरी बना हुआ है। कभी उन्हें मार देने की बात कही जाती है, तो कभी दबाने और कमजोर करने की कोशिशें की जाती हैं। आगे बोले कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना होगा। बिना संगठन के समाज अपनी आवाज नहीं उठा सकता, सागर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


दरअसल, सागर शहर के रविंद्र भवन में आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका के विमोचन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे गोपाल भार्गव ने मंच से समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज कई राजनीतिक दलों और संगठनों का एक ही एजेंडा रह गया है — ब्राह्मण समाज को निशाना बनाना, उन्हें दबाना और हाशिए पर धकेलना।


उन्होंने अतीत की राजनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब मुख्यमंत्री, अधिकारी और कैबिनेट में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग हुआ करते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। वर्तमान में गिने-चुने लोग ही व्यवस्था में बचे हैं, जिस पर गंभीर मंथन की आवश्यकता है।
गोपाल भार्गव के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, वहीं कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया।


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.