Sagar - पत्नी के भाग जाने के बाद गुमसुम रहता था पति, फिर बेटे ने खोला दरवाजा तो इस हाल में मिला
1 साल पहले पत्नी के दूसरे के साथ भाग जाने की वजह से पति गुमसुम सा मायूस रहने लगा था और धीरे-धीरे वह डिप्रेशन की दबाव में आता गया और एक दिन उसने जिंदगी को अलविदा कह दिया यह मामला खुरई के खिमलासा थाना क्षेत्र का है जहां बिसहरी गांव के एक व्यक्ति ने यह बड़ा कदम उठाया है
जानकारी के मुताबिक बसाहरी गांव में रहने वाले जगन आदिवासी गांव में मजदूरी का काम करता है। मजदूरी करके वह अपने घर लौटा ओर उसने बड़ा कदम उठा लिया। घटना की जानकारी लगते ही उसके लड़के मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी को पीएम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। जहां पीएम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उक्त व्यक्ति के बेटे ने बताया कि उसके पिता के दो बेटे और एक बेटी है। हम दोनों भाई बीना में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। बहन की शादी हो चुकी है। पिता गांव में ही मजदूरी का काम करते हैं। करीब एक साल पहले उसकी मां किसी के साथ चली गई थी। पिता घर में अकेले रहते थे। मां के जाने के बाद पिता दुखी रहने लगे और वह हमेशा मां को याद करते रहते थे। मां के जाने से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।