Sagar - सगाई के बाद शादी में 5 लाख की मांग पूरी नहीं करने पर तोड़ी शादी, लड़के पक्ष के 4 लोगों पर केस
मेरा लड़का नौकरी करता है, 5 लाख रुपए दो, नहीं तो शादी कैंसिल, तुम जैसे कई और मेरे बेटे को रिश्ते घर बैठे मिल जाएंगे। यह बात 1 फरवरी को सुबह 10 बजे बजे दूल्हे के पिता ने बेबस और मजबूर लड़की के पिता से फोन पर बात करते हुए रिश्ता तोड़ दिया, अब इस मामले में सागर जिले की देवरी थाना पुलिस में मामला दर्ज किया गया है
दरअसल समनापुर खुर्द निवासी बनबिहारी ने देवरी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी का रिश्ता सागर के राजकुमार पांडे के बड़े लड़के विजय पांडे के साथ हुआ था 31 जनवरी 2026 के दोपहर 2 बजे लड़की की गोद भराई की रस्म के लिए राजकुमार पांडे के घर से स्वयं राजकुमार उनकी पत्नी रंजना बड़ा लड़का विजय और छोटे लड़का विनय मेरे घर समनापुर खुर्द आए थे।
बन बिहारि का कहना है कि मैंने अपनी हैसियत के अनुसार परिवार के सदस्यों को कपड़े ₹11000, एवं 151000 की लगुन की रस्म के तौर पर दिए थे और मंडप बारात का खर्च 1 लाख अलग से दिए थे और 25 फरवरी 26 को शादी होना तय हुई थी। लेकिन 1 फरवरी 2026 को समधि राजकुमार पांडे ने फोन करके कहा मेरा लड़का नौकरी में है, ₹5लाख दहेज में देना पड़ेगे। तुम जैसे कई मेरे बेटे को रिश्ते घर बैठे मिल जाएंगे। इसके बाद उन्होंने शादी तोड़ दी।
देवरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर सागर के निवासी राजकुमार पांडे विजय पांडे रंजन पांडेय विनय पांडे पर दहेज एक्ट 3/4 का मामला पंजीबद्ध किया है।