सागर- सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, UGC कानून को लेकर लोगों में दिखा गुस्सा
सागर- सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, UGC कानून को लेकर लोगों में दिखा गुस्सा
UGC कानून को लेकर विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ इस कानून पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। लेकिन सवर्ण समाज द्वारा लगातार इस कानून को वापिस लिए जाने की मांग की जा रही है। जिसको लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी को लेकर सागर जिले के खुरई में भी सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा और काला कानून वापिस लिए जाने की मांग की गयी। सर्व सवर्ण समाज बड़ी संख्या में किला मैदान में इकठ्ठा हुआ। जहां हाथों में काली पट्टी बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर विशाल रैली निकाली गई। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार सुरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा गया।
खुरई में बड़ी संख्या में सर्वण समाज के लोग शहर के किला मैदान में एकत्रित हुए। यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने या उनमें व्यापक संशोधन करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए एक विशाल रैली निकाली। जो किला मैदान से शुरू हुई। और शहर के शिवाजी चौक, झंडा चौक, परसा चौराहा, राजीव गांधी चौक से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां वक्ताओं ने काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नए नियमों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। इससे कॉलेज परिसरों में भय और असंतुलन का माहौल बनेगा, जो छात्रों की पढ़ाई और भविष्य को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।