Sagar -कलेक्ट्रेट में हंगामा, पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले 30 ग्रामीणों पर मामला दर्ज
सागर कलेक्ट परिसर में घुसने को लेकर हंगामा करने वाले लोगों पर गोपालगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस से धक्का मुक्की करने वाले ग्रामीनो पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है गोपालगंज पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 27 लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया जिसमें 12 नाम जाट और 15 अज्ञात लोगों पर एफआईआर हुई है,
बता दें कि सागर से करीब 12 किलोमीटर दूर बड़कुआ गांव के ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे थे जिसमें उनका कहना था कि संत रविदास जयंती के दिन गांव में रैली निकालने को लेकर विवाद हो गया था ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी शिकायत के बाद भी थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया इसलिए वह कलेक्टर के पास आए हैं और इसी शिकायत को लेकर वह कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे जहां पुलिस के रोकने के बावजूद उन्होंने न सिर्फ धक्का मुक्की की बल्कि हाथापाई करते हुए भी नजर आ रहे थे
सागर नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है