फसल बचाव के लिए डाली दवा से नष्ट हो गई लहसुन की फसल, टीम पहुंची जांच करने

 

 

फसल बचाव के लिए डाली दवा से नष्ट हो गई लहसुन की फसल, टीम पहुंची जांच करने

 


किसान बाजार से फसल के बचाव के लिए दवाई लेकर आया, लेकिन दवा के छिड़काव के बाद उसकी लहसुन की फसल चौपट हो गयी। जिससे गुस्साए किसान ने प्रशासन से इस बात की शिकायत की, जिसके करीब 25 दिन बाद 5 सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची और लहसुन फसल खराब होने को लेकर जांच की। इस दौरान खेत में खड़ी लहसुन की फसल में झुलसने और खराब होने के लक्षण पाए गए।

 


दरअसल उज्जैन जिले नागदा में कृषि दवा के छिड़काव से लहसुन की फसल खराब हो गयी थी। इस बात की शिकायत किसान ने बीते महीने 12 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी नागदा से की थी। जिसके बाद कृषि विभाग की 5 सदस्यीय जांच टीम, जिसमें कृषि वैज्ञानिक और अन्य अधिकारी शामिल थे, वह उन्हेल तहसील के कुंडला गांव में मौके पर पहुंचे।
बताया गया की यह मामला मंडी स्थित किसान बाजार, लालघाटी, उन्हेल से खरीदी गई कृषि दवा के छिड़काव के बाद लहसुन की फसल नष्ट होने से जुड़ा हुआ है।

 


जानकारी के मुताबिक किसान मांगीलाल के खेत पर पहुंचकर जांच टीम ने लहसुन की फसल की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान खेत में खड़ी लहसुन की फसल में भारी नुकसान पाया गया। कृषि वैज्ञानिक और अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर फसल की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर जरुरी विवरण दर्ज किए। साथ ही सरपंच प्रतिनिधि और किसान नेता मुकेश धानक के अलावा पंचों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया।

 

 

जांच के दौरान खेत में खड़ी लहसुन की फसल में झुलसने और खराब होने के लक्षण पाए गए। जांच रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी, जिसके बाद आगे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। किसान ने मांग की है की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही उसे हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए।---


By - sagar tv news
04-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.