Sagar- सवर्णों को कमजोर समझने की गलती न करें, सवर्णों ने प्रशासन को चेताया !
सवर्णों की कमजोर समझने की गलती न की जाये, नहीं तो तस्वीर बदल जायेगी। सवर्णों का ध्यान रखा जाए, उन्हें कुचलने का काम न किया जाए। ये कहना है सागर जिले के राहतगढ़ में सवर्ण समाज के लोगों का, दरअसल बीते महीने UGC क़ानून को लागू किया गया था। जिसके बाद से लगातार विरोध के स्वर फूट रहे हैं। इसी को लेकर अब सागर जिले के राहतगढ़ में भी सवर्ण समाज द्वारा विरोध देखने को मिला है।
जहां सड़कों पर उतारकर UGC को वापस लेने की बात कही गयी है। इसको लेकर बताया गया की इस काले कानून को वापस लिया जाए या फिर इसमें सुधार किया जाए। चयन का आधार मैरिट के आधार पर होना चाहिये। सभी छात्रों को समान अवसर का लाभ मिलना चाहिये। इन नए नियमों को लेकर स्वर्ण समाज के युवाओं में अपने भविष्य और कैरियर को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इसलिये इस बिल पर पुनर्विचार किया जाना चाहिये। ताकि किसी भी वर्ग के साथ अन्याय ना हो। साथ ही कहा गया की अगर इन विसंगतियों को दूर नही किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
दरअसल राहतगढ़ में सवर्ण समाज के लोग बस स्टैंड, पुलिस चौकी के पास इकट्ठे हुए थे। इसके बाद नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यलय पहुंचे। जहां पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर यूजीसी कानून के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा। यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम राहतगढ़ को सौंपा है।
गौरतलब है की UGC कानून को लेकर सवर्ण समाज का कहना है की इससे जातीय भेदभाव बढ़ेगा साथ ही छात्रों को काफी समस्याओं को सामना भी करना पड़ेगा। इसी को लेकर सागर जिले में भी लगातार विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है।-