रहवासी इलाके में घुसकर मंदिर में जा बैठे दो बाघ, मच गई अफरा-तफरी
एक गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब बाघ के 2 शावक अचानक गांव में घुस आये। और दोनों ही बाघ एक मंदिर में जाकर बैठ गए। जिससे अफरा तफरी मच गयी। इस बात की खबर पूरे गांव में फ़ैल गयी। एक तरफ लोग इन्हे देखने के लिए जुटने लगे वहीं दूसरी तरफ लोगों को डर भी सता रहा था।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम उन्हें लेकर रवाना हो गयी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तस्वीरें एमपी के सिवनी जिले से सामने आई हैं। जहां कुरई थाना इलाके के अंतर्गत चिकलीकला गांव में बाघ के दो शावक आ गए थे। स्थानीय लोगों ने इसके वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किये हैं।
बताया जा रहा है की गोरखपुर बीट के जंगल से लगे गांव के मंदिर में बाघ के दो नन्हे शावक आकर बैठ गए थे। जिन्हे देखने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। उन्हें वहां से भगाने में जान का ख़तरा भी हो सकता था। जिस वजह से लोगों ने जोखिम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग और पेंच टाइगर रिजर्व टीम को दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पेंच टाइगर रिजर्व की टीम और वन विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद दोनों बाघ का रेस्क्यू किया गया। और उन्हें सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। जिसके बाद दोनों शावकों को खवासा के वेटरिनरी केयर सेन्टर में टीम द्वारा सुरक्षित रखा गया है।--------