10 फ़ीट का विशालकाय अजगर फंसा मछली के जाल में, मछुआरे के उड़े होश
एक नदी में मछली पकड़ने के लिए मछली का जाल डाला गया। जब मछुआरा जाल देखने के लिए गया। तो उसके होश उड़ गए क्योंकि जाल में मछलियां नहीं बल्कि एक विशालकाय अजगर सांप फंसा हुआ था। जो बुरी तरह से जाल में जकड़ गया था। उसने छूटने के काफी प्रयास भी किये, लेकिन वो उतना ही उसमें उलझता गया। और किनारे पर तड़प रहा था। जिसके बाद मछुआरे ने सर्पमित्र को इस बात की सूचना दी। जिसने काफी मशक्कत के बाद अजगर सांप को जाल काटकर सुरक्षित निकाला। तस्वीरें एमपी के बैतूल जिले से सामने आई हैं।
बताया जा रहा है की रातामाटी गांव में एक सांप जाल में फंस गया था। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने माचना नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जब वह काफी देर के बाद उसे देखने पहुंचा तो होश फाख्ता हो गए। क्योंकि जाल में उसे अजगर नज़र आया। जो तकरीबन 10 फ़ीट लम्बा बताया जा रहा है। अजगर सांप बुरी तरह फंसा हुआ था,अगर समय रहते उसे बचाया नहीं जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। हालांकि मछुआरे में इस बात की सूचना सर्पमित्र को दी। जिसके बाद युवक मौके पर पहुंचा। और धीरे-धीरे जाल को काटा गया। तब कहीं जाकर अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सका। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
सर्पमित्र ने बताया की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा था, जहां देखा की एक रॉक पायथन प्रजाति का अजगर सांप जाल में उलझा हुआ था।
बैतूल - मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल, जाल में फंसकर बाहर आया 7 फीट लंबा अजगर,अजगर को देखते ही मछुआरे के होश उड़े, अजगर जाल में बुरी तरह फंसा हुआ था जो मर भी सकता था, तत्काल सर्पमित्र को बुलाया गया, सर्पमित्र ने काफी देर तक धीरे धीरे जाल को काटकर अलग किया, जाल काटने के बाद अजगर को दूर जंगल मे छोड़ दिया गया, बैतूल के रातामाटी गाँव की घटना