सागर- घर में रह रहे अविवाहित शख्स ने आखिर क्यों किया ऐसा की पुलिस को पहुंचना पड़ा !

 

 

सागर- घर में रह रहे अविवाहित शख्स ने आखिर क्यों किया ऐसा की पुलिस को पहुंचना पड़ा !

 

सागर जिले के खुरई थाना इलाके में 55 साल के एक

व्यक्ति जो अभी तक अविवाहित थे, उनकी डेड बॉडी घर में मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। परिजन हैरान हैं की आखिर उन्होंने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा। जहां पीएम कराने के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गयी। इस घटना के बाद से परिजन हैरान परेशान हैं। की अचानक ऐसा क्या हो गया।

 

 

बताया जा रहा है की यह पूरी घटना खुरई ग्रामीण थाना इलाके की है। जहां कन्नाखेड़ी गांव में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने बड़ा कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक हम्मीर सिंह दांगी दिन में अपने कमरे में सो रहे थे। तभी परिजन चाय देने के लिए कमरे में गए। लेकिन उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिस पर परिजनों को शंका हुई तो उन्होंने दरवाजे की दरारों में से

 

झांककर देखा तो होश उड़ गए। हम्मीर सिंह की डेड बॉडी लटकी हुई दिखी। तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। बॉडी को नीचे उतारा गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर बॉडी को मर्चुरी में रखवाया था जिसका पीएम कराया गया।

 

 

मामले में जांच अधिकारी हुकुम सिंह का कहना है की हम्मीर सिंह दांगी अविवाहित थे। जो अकेले ही अपना जीवन यापन कर रहे थे। अज्ञात कारणों से उन्होंने घातक कदम उठाया है। जांच की जा रही है। इस बात का पता भी लगाया जा रहा है की आखिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।--------


By - sagar tv news
05-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.