सागर- हिंदू संगठनों ने जिम्मेदारों पर की कार्यवाई की मांग, 12 साल की छात्रा हुई थी गर्भवती

 

सागर जिले के खुरई थाना इलाके में सरकारी हॉस्टल में एक 12 साल की छात्रा को हैवानियत का शिकार बनाया गया था। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। जिसके बाद इस मामले में कड़ी कार्यवाई किये जाने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर खुरई में विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। और सरकारी हॉस्टल में छात्रा की अस्मत से खिलवाड़ करने के मामले में घटना में संलिप्त दोषियों पर कार्यवाई को लेकर एसडीएम मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल पिछले दिनों हॉस्टल में पढ़ रही एक छात्रा के गर्भवती होने के कारण उसकी तबीयत बिगड गई थी। जिसकी जानकारी छात्रावास के स्टाफ को भी थी। लेकिन स्टॉफ द्वारा न तो विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और न ही कोई कारवाई की गई। घटना का पता तब चला जब परिजनों द्वारा बच्ची को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। इसी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, ABVP और भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में किला मैदान में इकट्ठे हुए। जहां से जुलूस निकाला गया जो शहर के शिवाजी चौक, झंडा चौक, परसा चौराहा से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की छात्रावास की जिम्मेदारी वार्डन और चौकीदार की मुख्य रूप से होती है। इसमें वार्डन, चौकीदार समेत समस्त स्टाफ की लापरवाही भी सामने आ रही है। इन सभी दोषियों पर ठोस कार्रवाई, निलंबन और अपराधी का घर गिराने की मांग की गई है। ताकि आने वाले समय में किसी भी छात्रावास या अन्य स्थान पर ऐसी घटनाएं न हो।


By - sagar tv news
05-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.