पुलिस का काम कर रहे शराब ठेकदार, 2 तस्करों समेत 32 पेटी शराब पकड़ी
जो काम पुलिस का है जिस काम को पुलिस को करना चाहिए उसे शराब कम्पनी के लोगों को करना पड़ रहा है। जी हाँ यह बात सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगी। लेकिन छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना इलाके में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। जब शराब कम्पनी के लोगों ने अवैध शराब के परिवहन को लेकर एक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा इसके बाद पुलिस के सुपुर्द किया। वाहन में से शराब तस्करी करते हुए करीब 32 पेटी अवैध शराब पकड़ी गयी है। साथ ही 2 तस्करों को पकड़ा है। जिन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई की गयी।
इस पूरी कार्यवाई को बड़ामलहरा थाना इलाके के घुवारा उप थाना पुलिस ने अंजाम दिया। दरअसल हुआ कुछ यह था की छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अंतर्गत उप थाना घुवारा इलाके में बीते दिन बस स्टैंड के पास शराब कम्पनी के द्वारा अबैध शराब के परिवहन के दौरान शराब ठेकेदार के स्टाफ ने घेराबंदी कर एक वाहन को पकड़ा। इसी दौरान शराब कंपनी के स्टाफ ने स्कॉर्पियो में मौजूद युवकों के साथ बीच स्टैंड पर जमकर हाथा पाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर शराब तस्करों को घुवारा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई की।
लेकिन हैरानी की इस पूरे मामले में यह है की घुवारा पुलिस के सामने से दिन दहाड़े यह शराब से लदे वाहन परिवहन कर हर दिन निकल रहे हैं। लेकिन पुलिस और आबकारी टीम की जगह शराब कंपनी के लोग शराब माफियाओं को पकड़ रहे हैं। ऐसी जानकारी है की यह शराब से लदी स्कार्पियों करीब 1 घंटे तक सिचाई कॉलोनी में रखी रही। पहले मंथन चलता रहा फिर शराब कंपनी की शिकायत पर कार्यवाई की गयी। इस दौरान 32 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी गयी। साथ ही आरोपी रोहित राजा निवासी पुतरी थाना महराजपुर और कुँवर जू राजा निवासी वारों थाना बमनोरा के अलावा स्कार्पियों वाहन भी जप्त किया गया है। मामले में पुलिस ने कार्यवाई की।