सागर में एक और 7 साल की मासूम की अस्मत से खिलवाड़, खेल-खेल में कर दिया खेल !
सागर जिले में एक के बाद एक गंदे काम किये जाने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में खिमलासा फिर खुरई और अब बीना के आगासौद थाना इलाके से 7 साल की मासूम की इज्जत से खिलवाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। जहां 15 साल के नाबालिग ने 7 साल की मासूम की अस्मत लूट ली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। शिकायत के बाद अब पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
मतलब क्या घर के बाहर खेलना या जाना भी अब गुनाह हो गया है। देखकर तो यही लग रहा है। दिनों दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ आ रही हैं। जहाँ मासूमों को शिकार बनाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आगासौद थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके पास में रहने वाला एक 15 साल का नाबालिग भी उसके साथ खेल रहा था। इसी दौरान लड़का मासूम को अपने घर ले गया। जहां उसने वह किया जो उसे नहीं करना चाहिए था। नाबालिग अपनी नानी के साथ रहता है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और पूरी बात अपने परिजनों को बताई। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गौरतलब है की बीते कुछ दिनों पहले ही पहले खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची के साथ गलत काम किया गया था। इसके बाद हाल ही में खुरई के सरकारी हॉस्टल में नाबालिग छात्रा के साथ घटना हुई। और अब बीना के आगासौद थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम को निशाना बनाया गया।