नर्स की हत्या के बाद शाहगढ़ में युवक ने खुद को गोली मारी पुलिस मौके पर
सागर में नर्स की हत्या के बाद शाहगढ़ में युवक ने खुद को गोली मारी !
सागर के शाहगढ़ में नर्स की गोली मारकर हत्या करने के बाद एक युवक ने यहां पर खुद के ऊपर फायर कर लिया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई मौके से एक सिक्स राउंडर बरामद की गई है, साथ ही यहां पर खून के निशान भी मिले हैं लेकिन बड़ी बात यह है कि खुद को गोली मारने के बाद यह युवक उठकर भाग भी गया है, यह घटना शाहगढ़ नगर के टीकमगढ़ तिराहे की हैं यहां कलारी के पास दुकानदार ने यह पूरी घटना देखी भी है उसने पुलिस को बताया कि रोड के उस पार था जहां पर रोशनी थोड़ी कम थी मैंने देखा कि एक युवक अपने हाथ में बंदूक नुमा हथियार लिए हुए हैं और अचानक उसने ट्रिगर दबाकर फायर कर दिया रोड से ट्रैकों की आवाजाही हो रही थी जैसे ही रोड क्लियर हुआ तो मैं सड़क पार करके पहुंचा लेकिन वहां पर केवल बंदूक डाली हुई थी खून के निशान थे और अंधेरा होने की वजह से युवक शायद भाग गया था
यह युवक कौन है कहां से आया और क्यों फायर किया पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल है फिलहाल थाना प्रभारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं और इसकी तलाश में जुटे हुए हैं
बता दें कि यहां पर थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक दिन पहले ठीक रात 8:00 बजे नकाबपोश बदमाश ने नर्स पर फायर कर उसका मर्डर कर दिया था और आज गुरुवार को उस घटना स्थल से करीब 3 किलो मीटर की दूरी पर ठीक 8:00 किसी अज्ञात युवक ने खुद पर फायर किया है इसके बाद नगर में दहशत का माहौल है