Sagar -नौरादेही में सागौन की कटाई कर रहे थे आरोपी, वन अमला को देख फायरिंग कर भागे !

 

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नरसिंहपुर जिले में स्थित डोंगरगांव वन परिक्षेत्र की आमापानी बीट में अवैध सागौन की कटाई कर रहे बदमाशों ने वन अमले पर हमला कर दिया। उन्होंने फायरिंग की और फरार हो गए। मामले में वन विभाग और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध सागौन, वन्यजीवों के अंग बरामद किए गए हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड वनरक्षक ऋषिकेश टैगोर अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया के साथ बाइक से गश्त पर थे। टीम तालाब की चेकिंग करने के लिए पहुंची तो वहां कुछ लोग दिखाई दिए। जिनके पास दो बंदूकें थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने टीम की ओर तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी जमा हो गए। उन्होंने तीन से चार फायर किए। फायर होते देख वनकर्मी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। आरोपियों ने बाइक में तोड़फोड़ की। घटनाक्रम की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी भाग गए थे।

 

 

 

 

टीम ने जांच करते हुए मौके पर मौजूद करीब 8 आरोपियों में से तीन की पहचान की। जिसमें आरोपी राजा लोधी निवासी रमपुरा, अरविंद पटेल निवासी कुमरोढ़ा और रामसेवक गौंड निवासी ग्राम रमपुरा शामिल थे। सुआतला थाने में मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और वन विभाग की टीमों ने दबिश दी। डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों से बड़ी मात्रा में अवैध सागौन, हिरण समेत अन्य वन्यजीवों के अंग, धारदार हथियार समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.